Vijayadashami दशहरा क्या है?
Dussehra, जिसे Vijayadashami के नाम से भी जानते है, हिंदू धर्म में Dussehra एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है| Dussehra हर साल नवरात्रि के नौ दिवसीय त्यौहार के बाद अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। दशहरा मुख्य रूप से भगवान राम की रावण पर विजय की और देवी दुर्गा की महिषासुर पर जीत का स्मरण कराता है। दशहरा का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
Dussehra 2024 Date: दशहरा 2024 कब है देखे ?
Dussehra 2024 शनिवार के दिन 12 अक्टूबर को है, हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस साल श्रवण नक्षत्र का शुभारंभ 12 अक्टूबर की सुबह 05:25 बजे से होगा जो अगले दिन यानी 13 अक्टूबर की सुबह 04:27 बजे समाप्त होगा. जो हिंदू धर्म का सबसे महत्त्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दशहरा हिंदू माह के अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन नवरात्रि के नौ दिवसीय त्योहार का समापन करता है।
Dussehra 2024 Shubh Muhurt
विजयदशमी यानी दशहरा पर पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 02:2 बजे से दोपहर 02:48 बजे तक रहेगा. ये अवधि कुल 46 मिनट तक की रहेगी.
दशहरा का ऐतिहासिक महत्व
दशहरा हमें रावण पर भगवान राम की विजय की याद दिलाता है। लंका पति रावण ने माता सीता का अपहरण किया था। भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता को रावण से बचाने के लिए लंका पर चढ़ाई की थी। लगातार नौ दिन तक चले इस युद्ध के बाद दसवें दिन भगवान राम ने रावण का वध कर विजय हासिल की । इसीलिए इस दिन को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। दशहरा के दिन केवल भगवान राम के विजय का जश्न मनाता है बल्कि, इस दिन को देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध के रूप में भी मनाया जाता है, जो देवी शक्ति की विजय का प्रतीक है।
दशहरा की परंपराएं और उत्सव
- रामलीला का आयोजन: दशहरे से पहले कई स्थानों पर रामलीला का आयोजन होता है, जिसमें रामायण के प्रमुख प्रसंगों को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया जाता है। लोग बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए इकट्ठा होते हैं।
- रावण दहन: दशहरा के दिन बड़े-बड़े मैदानों में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतला बनाया जाता है और दशहरा के दिन इसका का दहन किया जाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक होता है।
- देवी दुर्गा की पूजा: दशहरे के साथ ही इसी दिन नवरात्रि का समापन भी होता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है, और दशहरे के दिन उनकी मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।
- शस्त्र पूजा: दशहरा के दिन शस्त्रों और औजारों की पूजा की जाती है, विशेष रूप से योद्धाओं और क्षत्रियों द्वारा। यह परंपरा आज भी सेना और पुलिस विभाग में निभाई जाती है।
भारत में अलग अलग जगह दशहरा का उत्सव कैसे मनाया जाता है
- उत्तर भारत: दिल्ली, वाराणसी, और अयोध्या जैसे शहरों में रामलीला का आयोजन बड़े धूमधाम से होता है। इस दिन दशहरे पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के बड़े पुतलों का दहन किया जाता है। यह परंपरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
- पश्चिम बंगाल: यहाँ दशहरा के दिन माँ दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है। दुर्गा की मूर्तियों की पूजा के बाद, उन्हें जल में विसर्जित किया जाता है। जो देवी माँ को अपने स्वर्गीय निवास पर लौटने का प्रतीक है।
- दक्षिण भारत: कर्नाटक का मैसूर दशहरा भारत के सबसे प्रसिद्ध दशहरा उत्सवों में से एक है। यहाँ मैसूर पैलेस को शानदार तरीके से सजाया जाता है और एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन होता है।
- दशहरा 2024
- दशहरा का महत्व
- दशहरा का इतिहास
- रावण दहन
- रामलीला
- दुर्गा पूजा
- विजयदशमी
निष्कर्ष
दशहरा का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, आखिर में जीत अच्छाई की ही होती है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइया क्यों ना हो हमें धैर्य और सत्य के साथ उसका सामना करना चाहिए। रावण जैसा शक्तिशाली व्यक्ति भी अहंकार और बुराई के कारण पराजित हो गया।
दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह अच्छाई की विजय और जीवन में नैतिकता की स्थापना का संदेश है। चाहे आप इसे भगवान राम की विजय के रूप में देखें या देवी दुर्गा की महिषासुर पर जीत के रूप में, यह त्योहार हमें जीवन में सकारात्मकता और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
- Jio Hotstar : प्रीमियम कंटेंट भी है फ्री, जाने यूजर को क्या मिलेगा फायदा
- 12 Lakh income Tax Free : क्या 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं,15 लाख कमाने वालों को कितना टैक्स देना होगा ? सम्पूर्ण जानकारी
- SSC GD Admit Card Download 2025 : SSC Gd Admit Card 2025 Sarkari Result
- महाकुंभ मेले में हुआ बड़ा हादसा : भगदड़ में 30 की मौत, 60 घायल
- RRB Group D Recruitment 2025 Online Form
- Jio Coin : कैसे खरीदें Jio Coin, कैसे होगी मोटी कमाई ? जानें पूरी जानकारी
- CSK IPL Team 2025: ipl 2025 csk team players list